हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर तरबूज वितरण कार्यक्रम किया गया। हरिद्वार की मॉडल कॉलोनी रेजिडेंसी एंड वेलफेयर सोसायटी, शनि परिवार, रामेश्वर महादेव समिति, विवेकानंद क्लब के संयुक्त तत्वाधान में हरिद्वार के चन्द्राचार्य चौक पर तरबूज वितरण किया गया। यह संस्थाएं कई वर्षो से निर्जला एकादशी पर तरबूज वितरण करती आ रही हैं। इस दौरान चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं में ठंडा तरबूज खाने से लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। तरबूज वितरण के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। लोगों को तरबूज वितरण कार्यक्रम का इंतजार रहता है, वहीं आसपास के बाजारों में भी इस तरबूज वितरण के आयोजन को लेकर काफी उत्साह और जोश नजर आया।

इस अवसर पर पूर्व सभासद व नेता प्रतिपक्ष संजय शर्मा, अनिल भास्कर, डी.सी. गुप्ता, एम.एम. गुप्ता, आर.के. गुप्ता, एस.सी. गोयल, के.एन. पांडे, रामबाबू, विभास मिश्रा, जगदीप सिंह अस्वाल, रवि बेलवाल, खेम सिंह यादव, आकाश राजपूत, नितिन, रमेश वर्मा, अमनदीप सिंह लूथरा, विपुल पाराशर, यश शर्मा, किरण भाटिया, रेणुका रावत, सपना, रेखा, विमला पांडे, नीतू , रोनाल्डो आदि उपस्थित रहे।
