Home / शिक्षा / ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन…

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन…

हरिद्वार। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सोमवार को  एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज, हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘मेरे सपनों का भारत विकसित भारत@2047’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 64 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर हुए कहा कि युवा ही हमारे देश और राज्य के भविष्य के कर्णधार हैं, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में न केवल वैचारिक प्रखरता लाती हैं, बल्कि उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प की भावना भी जगाती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।
प्रतियोगिता को तीन मुख्य विषयों में विभाजित किया गया था।
विकसित भारत 2047 का स्वरूप में प्रथम स्थान प्रिंसी राजपूत, द्वितीय स्थान शालिनी एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से खुशी शर्मा एवं नितिन कुमार को प्राप्त हुआ।
उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना विषय पर प्रथम स्थान मीना द्वितीय स्थान लक्ष्मी सक्सेना एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से इशिका भारद्वाज एवं दीपिका को मिला ।
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य विषय पर प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान हेमंत अग्रवाल एवं तृतीय स्थान आयुषी कोलियान को मिला।
आयोजन एवं निर्णयायक मण्डल में पूर्णिमा सुंदरियाल, पल्लवी राणा, रिचा मनोचा एवं मीनाक्षी शर्मा रही।
प्रतियोगिता का संयोजन लता शर्मा, मोना शर्मा एवं नेहा मित्तल द्वारा किया
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील बत्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश एवं राज्य के विकास के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!