Home / शिक्षा / हिंदी दिवस पर रोटरी हरिद्वार द्वारा RYLA- नन्हे स्वर काव्य प्रतियोगिता का आयोजन…

हिंदी दिवस पर रोटरी हरिद्वार द्वारा RYLA- नन्हे स्वर काव्य प्रतियोगिता का आयोजन…

हरिद्वार। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी हरिद्वार ने दौलतपुर स्थित विद्यालय में “RYLA- नन्हे स्वर काव्य प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा प्रेप जूनियर से कक्षा 05 तक के 124 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को 03 श्रेणियों में बाँटा गया तथा प्रत्येक श्रेणी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र दिया गया।
कार्यक्रम में रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत ने बच्चों को रोटरी की गतिविधियों, इंटरैक्ट क्लब और अर्ली एक्ट क्लब के बारे में जानकारी दी।
क्लब के सचिव रो. सक्षम पाठक ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतियोगिता में केटेगरी 01में शिवांशी प्रथम, श्रव्य शर्मा द्वितीय तथा मृत्युंजय चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
केटेगरी 02 में कृतिका ने प्रथम, रुद्रांश चौहान ने द्वितीय तथा यशिका ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं केटेगरी 03 में सूर्यांश चौहान प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय तथा आद्या शर्मा तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में पीपी रो. विकास गोयल और पीपी रो. ब्रिज मोहन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने हिंदी के अभ्यास और प्रयोग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के संचालन और सफलता में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से ममता शर्मा और स्नेहा दीक्षित के योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!