पिंक वेंडिंग जोन से हटाई गई दुकानों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन…

हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा रोड़ी बेलवाला से महिला पिंक वेंडिंग जोन के लाभार्थियों की दुकानों को महिला पिंक वेंडिंग जोन से हटाकर बेलवाला ग्राउंड में रखे जाने के विरोध में रोड़ी बेलवाला महिला पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता समूह उत्तराखंड शासन की नियमावली को दर्शाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से संयुक्त रूप से मांग की कि महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को नगर निगम प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशन में आमंत्रित की गई दुकानों को वही चिन्हित किए जाए पुराने स्थान पर वेंडिंग जोन बाजार लगाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2018 में सरकार के निर्देशन में नगर निगम प्रशासन द्वारा समस्त रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में रेडी पटरी के स्थानीय लघु व्यापारियों का सर्वे पंजीकरण कराया गया था, सर्वे के पंजीकरण में 715 रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर मेला कंट्रोल रूम से अलकनंदा घाट तक के रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को सम्मिलित किया गया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फेरी समिति की बैठक में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के 600 रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व व्यवस्थापित किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन की अनुमति के साथ की गई थी लेकिन अब कांवड़ मेले के नाम पर चिन्हित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन से हटाया जाना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली मुख्यमंत्री सहायता समूह उद्यमिता योजना का उल्लंघन है। संजय चोपड़ा ने कहा कि 24 घंटे के भीतर यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी महिला पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं को उचित स्थान पर स्थापित नहीं किया गया तो सभी महिला पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं द्वारा15 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ संघर्ष किए जाएंगे। इस अवसर पर महिला पिक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष श्रीमती पूनम माखन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन मे हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा देश का पहला महिला पिंक वेंडिंग जोन बनाया गया था, महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत स्थानीय बैंकों से लोन ले रखे हैं, महिला पिंक वेंडिंग जोन बाजार जिस स्थान पर रखा गया है वहां कारोबार संचालित नहीं हो सकेगा और सरकारी बैंकों की किस्त किस प्रकार से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशन में स्थापित किए गए महिला पिक वेंडिंग जोन को हटाया जाना सभी लाभार्थी महिलाओं के साथ कुठाराघात है।प्रदर्शनकारियों में पूनम, रितु अग्निहोत्री, कामिनी मिश्रा, सुनीता शर्मा, विजयलक्ष्मी, मीना शर्मा, सिंधु, मोनिका, पूनम शर्मा, गुनगुन सैनी, सावित्री देवी, सीमा देवी, आशा देवी, सुमन, पुष्पा दास, राजकुमार, कपिल सिंह, नीतीश अग्रवाल, कृष्णपाल यादव, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी, नीरज कश्यप, मोहनलाल, सनी वर्मा, आशु सिंह, दारा सिंह, नरेश सैनी, रोहित गोस्वामी, मोनू तोमर, कमल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रदर्शन का संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार एंथोनी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!