
हरिद्वार। अतिक्रमण अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन बस अड्डे अपर रोड इत्यादि क्षेत्रों से अपने कारोबारी स्थान से हटाए गए रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने बुधवार को लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में गोविंद बल्लभ पार्क में आपात बैठक का आयोजन किया। बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईमेल द्वारा उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार के सभी सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समस्त पार्किंगों के नजदीक रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2016 में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सभी नगर निकायों में पंजीकृत कर अलग से वेंडिंग जोन हैकिंग जोन बनाए जाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है, सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को व्यवस्थित किया जाने को लेकर फेरी समिति का गठन नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के नजदीक वर्षों से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी अपना कारोबार संचालित करते चले आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सभी नगर निगम में पंजीकरण लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किया जाना न्याय संगत होगा।
जिला अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को राज्य सरकार का संरक्षण नहीं मिल पा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के लघु व्यापारियों को कारोबारी स्थान पर पुनः कारोबार की अनुमति नहीं दी जाती है तो हरिद्वार नगर निगम का अनिश्चितकालीन घेराव कर प्रदर्शन किए जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
बैठक में अपने विचार व्यक्त करने वालों में लालचंद गुप्ता, धर्मपाल, विजय, नरसिंह गुप्ता, विकास, भोला यादव, कपिल कुमार, विक्की, सचिन कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुभाष, अर्जुन, दिनेश, नरेश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
