
हरिद्वार। कॉरिडोर योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर रेलवे रोड, बस स्टैंड, चौक-चौराहे के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पुरानी कचहरी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के निकट लघु व्यापार के प्रातीय अधयक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रेलवे रोड, बस स्टैंड, चौक-चौराहे इत्यादि क्षेत्रों में रुड़की-हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सम्मिलित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार के सभी सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर हर की पौड़ी के आस-पास पंतदीप पार्किंग, गंगा के घाटों, रेलवे रोड, भीमगोडा, खड़खड़ी, भूपतवाला इत्यादि क्षेत्रों में स्थानीय कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना के तहत समाहित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि आबादी को बेहतर सुविधा देने वाले रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सभी चौक-चौराहा के सौंदर्यकरण वह फुटपाथ के विकास की योजनाओं में अलग से वेंडिंग जोन के रूप में उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने से सैकड़ो परिवार को स्वरोजगार के अवसर दिया जा सकगे।
जिला अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का शोषण व उतपीड़न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 25 मई 2016 को उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश पारित कर राज्य के सभी नगर निकायों को फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार अस्थाई व अस्थाई रूप से साप्ताहिक बाजार अलग-अलग श्रेणी में व्यवस्थित व स्थापित किए जाना उचित होगा।
लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में लालचंद गुप्ता, विजय कुमार, विकास, भोला यादव, ओम, प्रकाश सिंह, नरेंद्र कुमार, विजेंद्र, जय भगवान, रणवीर सिंह, धर्मपाल, विकास, तस्लीम, आजम जमीन, गोपाल, फूल सिंह, सुनील, मनीष आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
