
हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार ज्वालापुर, कनखल, उत्तरी हरिद्वार, पंतदीप पार्किंग, रोड़ी बेलवाला प्रशासनिक मार्ग इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम हरिद्वार में वर्ष 2018 के पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को स्थापित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में नगर निगम प्रांगण में सहायक नगर आयुक्त नगरी फेरी समिति के प्रभारी अधिकारी महेंद्र यादव, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, वरिष्ठ लिपिक पंडित अखिलेश शर्मा, लिपिक शिव प्रकाश चौहान से लघु व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्तारित चर्चा कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि कुंभ मेला 2027 के आयोजन में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार रोड़ी बेलवाला, पंतदीप पार्किंग, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ज्वालापुर, कनखल, उत्तरी हरिद्वार इत्यादि क्षेत्रों में पूर्व में नगर निगम में पंजीकृत वर्ष 2018 के सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से नगर निगम प्रशासन द्वारा वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर फेरी समिति प्रभारी अधिकारी सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव से भेंटवार्ता कर अपनी न्याय संगत मांगों को दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के विशेष आयोजन में नगर निगम प्रशासन द्वारा मेला प्रशासन को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार पूर्व में सभी चयनित वेंडिंग जोन की जानकारी के साथ आगामी मेला क्षेत्र में अलग से वेंडिंग जोन बनाए जाने की कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत फुटपाथ के सभी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को स्वरोजगार के साथ उत्तराखंड सरकार का संरक्षण दिया जाना उचित होगा।
लघु व्यापार एसो. के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भीमगोडा, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी चिन्हित वेंडिंग जोन में साइन बोर्ड लगाकर लघु व्यापारियों को ड्रेस कोड के साथ व्यवस्थित किए जाने की कार्रवाई को नगर निगम प्रशासन द्वारा न्यायपूर्ण तरीके से अमल में लाना होगा।
लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में सोनू कुमार, मोनू तोमर, सुनील कुकरेती, शिव चौहान, शुभम सैनी, अनुज त्रिवेदी, कमल सिंह, रवि कश्यप, वीरेंद्र, मोहनलाल, कुंदन सिंह, आशीष रावत, ओमप्रकाश भाटिया, भोला यादव, विजय कुमार, लाल चंद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
