महिला पिंक वेंडिंग जोन में लाभार्थी महिलाओं को कंपनी मैनेजर ने दुकानों की चाबी सौप कर किया अधिकृत…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। राज्य सरकार के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति के निर्णय के अनुसार रोड़ी बेलवाला में विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन में अंतिम चरण की आवंटन प्रक्रिया के तहत लाभार्थी सभी महिलाओं को पिंक वेंडिंग जोन विकसित कर रही कंपनी किरण सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के मैनेजर शैलेंद्र पांडेय द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं को दुकानों की चाबी सौप कर अधिकृत किया। महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन से पुनः बाजार व्यापार संचालन के साथ बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, सीसीटीवी, कैमरे इत्यादि मूलभूत सुविधाएं दिए जाने की मांग को दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में भारतवर्ष का यह पहला महिला पिंक वेंडिंग जोन है जिसकी शुरुआत उत्तराखंड से की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सहायता समूह महिला स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के अवसर प्रधान कर महिला सशक्तिकरण के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है जोकि हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर महिला पिंक वेंडिंग जोन के उद्घाटन व लोकार्पण के साथ पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को 30,000 की जो अनुदान राशि दी जानी है उसको लाभार्थियों को दिए जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

अंतिम चरण के आवंटन प्रक्रिया में पिंक वेंडिंग जोन की अधिकारी भर्ती महिलाओं ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पिंक वेंडिंग जोन के अध्यक्ष पूनम माखन, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल सहित लाभार्थी महिलाओं में पुष्पा दास, गुंजन सैनी, संगीता मंडवाल, आशा देवी, शाकुंभरी देवी, सुनीता, श्रीमती उषा देवी, राधा देवी, श्रीमती प्रमोद, श्रीमती अलका, आशा, श्रीमती कौशल, श्रीमती सुमन बिष्ट, पार्वती देवी, मंजू, सुमित्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!