Home / मुख्य ख़बर / स्वामी विशोकानंद गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज में शोक की लहर…

स्वामी विशोकानंद गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज में शोक की लहर…

हरिद्वार / ग्वालियर। आध्यात्मिक जगत की महान विभूति निर्माण पीठाधीश्वर महानिर्वाणी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद  गिरी जी महाराज का दिल्ली में अचानक निधन हो जाने से पूरे संत समाज व अध्यात्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके कैलाश वास होने की सूचना मिलने पर श्री पंच दश नाम अखाड़े ने हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए आगामी 01 दिसंबर 2026 को भैरव अष्टमी के अवसर पर अखाड़े के भूमि पूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है ।
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज ने बताया की स्मृति में जूना अखाड़े के सभी प्रमुख मठ-मंदिरों आश्रमों में तीन दिन के लिए सभी धार्मिक आयोजन समारोह व कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इन तीन दिनों में सभी स्थान पर कैलाशवासी आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद गिरी जी महाराज की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ, विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन आदि का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को भुवमेंश्वर महादेव मंदिर ग्वालियर सिंधु नदी के तट पर श्री महंत हरि गिरि महाराज के संयोजन में सभी आश्रमों, अखाड़े के महामंडलेश्वर वरिष्ठ साधु-संत तथा नागा संन्यासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रीमंत हरि गिरि महाराज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती बीकानेर राजस्थान राजगुरु , कनखल हरिद्वार स्थित श्रीयंत्र मंदिर सोमेश्वर धाम के पीठाधीश्वर थे। उनके इस असामयिक निधन से संत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है उनके जाने से अध्यात्म जगत में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति हो पाना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!