Home / राजनीति / समाजसेवा की मिसाल: दलपत प्रजापति को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा…

समाजसेवा की मिसाल: दलपत प्रजापति को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा…

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में समाजसेवा की सराहनीय पहल करते हुए दलपत प्रजापति को अपनी निजी धनराशि से इलेक्ट्रॉनिक चाक भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रजापति परिवार को अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग देना और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है।
इस सामाजिक कार्य में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री संगीता प्रजापति के साथ सोम प्रकाश प्रजापति, गोपाल प्रजापति, अमित प्रजापति और अरुण प्रजापति का भी योगदान रहा। सभी समाजसेवियों की इस पहल को जरूरतमंद परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर संगीता प्रजापति ने परिवार को केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तराखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने परिवार को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और आजीविका के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सके।
समाजसेवियों की इस पहल से पारंपरिक कारीगरों को प्रोत्साहन मिलने के साथ समाज में सहयोग, सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश भी गया। इस प्रकार के प्रयास जरूरतमंद परिवारों को अपने पैरों पर खड़ा होने और सम्मानपूर्वक आजीविका चलाने में सहायक साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!