Home / राजनीति / सेवा संकल्प अभियान के तहत रुड़की में निकलेगी सेवा ज्योति एवं मशाल यात्रा -मदन कौशिक।

सेवा संकल्प अभियान के तहत रुड़की में निकलेगी सेवा ज्योति एवं मशाल यात्रा -मदन कौशिक।

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर को रुड़की में सेवा ज्योति एवं मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुराने रानीपुर मोड़ स्थित होटल में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्षदगणों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार विधानसभा विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे रुड़की स्थित डीएवी कॉलेज से बीएसएम कॉलेज तक सेवा ज्योति एवं मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान मशाल को चिह्नित चौराहे पर स्थापित किया जाएगा, जिसे भविष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
मदन कौशिक ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रुड़की पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके विचारों और कार्यों से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचना चाहिए।
बैठक में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनु कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, जिला मंत्री पारुल चौहान, जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, तुषांक भट्ट, मंडल महामंत्री हर्षित त्रिपाठी, राकेश नोडियाल, गौरव वर्मा, देवेश ममगई, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, विष्णु अग्रवाल, दीपांशु विद्यार्थी, सीमा कटारिया, हिना दुआ, रश्मि बुद्धिराजा, रीना धीमान, दिनेश राठी, दुर्जनेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!