Home / मुख्य ख़बर / एचआरडीए के खिलाफ सुराज सेवादल का हल्लाबोल, 15 दिन का अल्टीमेटम…

एचआरडीए के खिलाफ सुराज सेवादल का हल्लाबोल, 15 दिन का अल्टीमेटम…

हरिद्वार। सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। कार्यकर्ताओं की कर्मचारियों के साथ बातचीत हुई, लेकिन अधिकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सुराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि एचआरडीए में नक्शे के नाम पर गरीब और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्राधिकरण में बाहरी लोगों को नियुक्त किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। रमेश जोशी ने कहा कि संगठन ने प्राधिकरण को अपनी मांगों के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन दोबारा आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!