
हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक रुचि को देखते हुए हिमांशु राजपूत लोधी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल महानगर हरिद्वार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अंतर्गत की गई है।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने नियुक्ति पत्र जारी कर हिमांशु राजपूत लोधी को नई जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पत्र में अमन गर्ग ने कहा कि हिमांशु राजपूत लोधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने हिमांशु राजपूत लोधी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









