Home / मुख्य ख़बर / सीएमओ डॉ.आर.के. सिंह ने चिकित्सकों संग अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद…

सीएमओ डॉ.आर.के. सिंह ने चिकित्सकों संग अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद…

हरिद्वार। सीमएओ डॉ.आरके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक बहादराबाद डॉ.यशपाल तोमर, डॉ.हेमंत खर्कवाल, डॉ.अवनीश कुमार, डॉ.अखिलेश जोशी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। निरंजनी अखाड़े में भेट के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके सिंह कुशल चिकित्सक और प्रशासक हैं। कांवड़ मेले के दौरान डॉ.आरके सिंह और उनकी टीम ने करोड़ों शिवभक्तों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु और सभी तेरह अखाड़ों के संत शामिल होंगे। ऐसे में चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि डॉ.आरके सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम लाखों श्रद्धालु और संतों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी प्रमुख भूमिका अदा करेगी। सीएमओ डॉ.आरके सिंह ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद से कुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा और राज्य सरकार के निर्देशन में चिकित्सा विभाग श्रद्धालु भक्तों तथा संतों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!