
हरिद्वार। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में मेला अस्पताल हरिद्वार में मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सब कार्यकर्ता ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अनेको ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उन्होंने इतिहास रचा। युवाओं के भविष्य के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। 3.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव लाकर प्रदेश को निवेश का हब बनाया। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उनकी सरलता, कर्मठता और निर्णायक नेतृत्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बाबा केदार से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और उत्तराखंड को इसी तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहें।
कार्यक्रम में सेवा, संवेदना और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश के श्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में गिना जाता है उन्होंने अपने साहसिक कार्यो से उत्तराखंड का मस्तक ऊँचा किया है। उन्होने युवा, गाँव, ग़रीब, किसानों एवं महिलाओं के लिए काम करके उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्य में लाने का प्रयास किया है इसी क्रम में लगातार समय समय पर जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लेकर तथा संवाद स्थापित कर जानता के बीच सक्रिय रहते हैं।
इस अवसर पर पूर्व महापौर मनोज गर्ग, भाजपा नेता डॉ.विशाल गर्ग, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, एजाज हसन, धर्मेंद्र सिंह चौहान, उमेश जोशी, अभिनव चौहान, लोकेश पाल, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, राजेश लखेड़ा, देवकी नंदन पुरोहित, वासु पाराशर, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी उपस्थित रहे।









