
हरिद्वार। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को देवपुरा आश्रम सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ली।
समिति की कार्यकारिणी का चुनाव स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद सकलानी, सचिव कोमल सिंह रोथान, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह गोसाई, ऑडिटर ऋतुराज तथा राम किशोर धीमान ने शपथ ग्रहण की। सभी नव निर्वाचित सदस्यों को समिति के पूर्व सचिव ऋतुराज ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन वीडी शर्मा ने किया। समारोह में उपस्थित समिति के सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कुछ नए सदस्य भी समिति से जुड़े, जिनका समिति की ओर से पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में बीएस शर्मा, मुकेश शर्मा, बैसाख सिंह पवार, रणवीर सिंह नेगी, महावीर प्रसाद उनियाल, इंद्र मोहन दंडरीयाल, जितेंद्र अस्वाल, शंभु बैठा, ओम प्रकाश थापा, सोम प्रकाश शर्मा, आशा मल्होत्रा, पीसी भट्ट, सुरेश थापा, पदम बहादुर, नंदन सिंह कठैत सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने पूर्व सैनिकों के हितों और कल्याण के लिए समिति की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।










