Home / राजनीति / हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाए -शिवम सड़ाना।

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाए -शिवम सड़ाना।

हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम सडाना ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र 25 में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मांग की कि हरिद्वार विधानसभा से पार्टी को युवा चेहरों को प्रत्याशी के रूप में मौका देना चाहिए। शिवम सडाना ने कहा कि व्यापार के प्रमुख केंद्र रानीपुर मोड़ पर वर्षों से जलभराव की समस्या गंभीर बन चुकी है। व्यापारी आम जनमानस जल भराव से परेशान हो चुका है। प्रमुख सड़क पर 2 से 3 फीट पानी भरने से लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ता है। रानीपुर रेलवे पुलिया के नीचे भगतसिंह चौक, चंद्राचार्य चौक आदि क्षेत्रों में बरसात से जलभराव की समस्या काफी पुरानी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब जाकर जल भराव से निजात दिलाने के लिए योजना लाने की बात कर रहा है। शिवम ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि इस समस्या से आज तक निजात नहीं दिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को राजनीति में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!