Home / राजनीति / चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन…

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन…

हरिद्वार। सोमवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा ब्लॉक मायापुर में दूधाधारी चौक व ब्लॉक कनखल में हनुमान गढ़ी की पुलिया से चौक बाजार कनखल तक चीनी के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार याद रखें जनता की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को किसी प्रचार से नहीं छिपाया जा सकता, कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और जब तक महंगाई से राहत नहीं मिलती, सड़क से लेकर सदन तक और हर लोकतांत्रिक मंच पर जनता की आवाज पूरी मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और महिला विरोधी सरकार हैं इस सरकार में आमजनों को महंगाई से जीवन जीना मुश्किल हो गया है।
पार्षद महावीर वशिष्ठ और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है और इस महंगी सरकार ने चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर महिलाओं की रसोई का हिसाब गड़बड़ा दिया है।
महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी की और अब चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की महंगाई से कमर तोड़ दी है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला हो या महंगाई का हर वर्ग सरकार से परेशान हैं।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुभाष कपिल, भोमेश श्रीकुंज, हिमांशु राजपूत, राजेंद्र भारद्वाज, उज्जवल वालिया, नितिन यादव, ओम मलिक, करन सिंह राणा, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, जतिन हाण्डा, शुभम अग्रवाल, सतीश गुजराल, आशीष प्रधान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!