Home / राज्य / थाना क्लेमेंट टाउन  पुलिस  २१ मॉडिफ़ाई साइलेंसर वाली रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल व ३ काली थार को किया सीज

थाना क्लेमेंट टाउन  पुलिस  २१ मॉडिफ़ाई साइलेंसर वाली रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल व ३ काली थार को किया सीज

देहरादून। थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन दिवस के दिन क्षेत्र के सीनियर सिटीजन की शिकायत पर २१ मॉडिफ़ाई साइलेंसर वाली रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल व ३ काली थार/ स्कार्पियो सीज ।

थाना क्षेत्रातर्गत रहने वाले आम नागरिकों, रिटायर लोगों एवं अति वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा लगातार शिकायते की जा रही थी कि निजी विश्वविद्यालय के छात्रों एवं कुछ लोगों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल मे मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर क्षेत्र की सड़कों एवं गलियों में रैश ड्राइविंग की जाती है तथा उक्त साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल से काफी तीव्र ध्वनि से पटाखे की आवाज़ निकल जाती है जिससे क्षेत्र में रह रहे बच्चों वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार लोगों को अत्यधिक मानसिक तनाव व परेशानी का सामना करना पड़ता है लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन द्वारा सीनियर सिटीजन दिवस से 24 घंटे का अभियान चलाकर 21 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल एवं तीन काली थार एवं स्कॉर्पियो को सीज़ किया गया उपरोक्त वाहनों में से ज्यादातर वाहन निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे थे जिस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है भविष्य में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से भी मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइको का पता कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।अभियान लगातार जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!