Home / राज्य / आस्था और श्रद्धा के महापर्व “कांवड़ मेला 2026” डीएम एवं एसएसपी के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ एवं समन्वय से सकुशल संपन्न…

आस्था और श्रद्धा के महापर्व “कांवड़ मेला 2026” डीएम एवं एसएसपी के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ एवं समन्वय से सकुशल संपन्न…

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। इस बार मेले में 04 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे, इस बार का कांवड़ मेला  बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ अच्छी पुलिसिंग के लिए जाना जायेगा।
आस्था और श्रद्धा के महापर्व “कावड़ मेला 2026” डीएम मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ एवं समन्वय से सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से
संपन्न हुआ। बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ अच्छी पुलिसिंग के लिए यह कावड़ मेला लंबे समय तक याद किया जाएगा।

इस बार करोड़ों शिवभक्तों ने हरिद्वार में गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इतनी विशाल भीड़ को नियंत्रित करना और सभी को सुरक्षित यात्रा कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत भुल्लर ने मेले की शुरुआत से ही कमान संभाली ओर दिन रात हर मोर्चे पर स्वयं डटे रहे। हरकी पौड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक लगातार भ्रमण कर उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया। विषम परिस्थितियों ओर भारी बारिश में भी दोनों अधिकारियों ने मोर्चे पर डटकर अपनी टीम का मार्गदर्शन किया।

मेले के दौरान देर रात्रि तक पैदल गश्त कर कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया ।
भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र, चिकित्सा शिविर एवं पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन की सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण इस वर्ष कावड़ियों व्यापारियों के टकराव जैसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। नगरीय क्षेत्र में व्यापारियों, स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी न के समान हुई। इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिसप्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग की भी शहर भर में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!