Home / राज्य / समाजसेवी भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने भंडारा लगाकर की कांवड़ियों की सेवा,देखें वीडियो

समाजसेवी भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने भंडारा लगाकर की कांवड़ियों की सेवा,देखें वीडियो

हरिद्वार। सावन के माह में चलने वाली कावड़ यात्रा अपने चरम काल पर पहुंच गई है, लाखों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए पहुंचे हुए हैं, हर साल की भांति इस बार भी भाजपा पार्षद और समाजसेवी भूपेंद्र कुमार द्वारा हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर भंडारा लगाकर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है,आज लगातार तीसरे दिन उनके द्वारा भंडारा चलाया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़िये भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

भूपेंद्र कुमार द्वारा शिव भक्तों को पानी की बोतल भी बांटी जा रही है, भंडारे में रामकृष्ण मिशन कनखल के संतों का भी आशीर्वाद भूपेंद्र कुमार को मिल रहा है,

पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि महादेव की कृपा से वह हर साल कावड़ यात्रा में भंडारा चलकर शिव भक्तों की सेवा करते हैं, महादेव की कृपा से उनके द्वारा इस बार भी भंडारा चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कावड़िये भोजन प्रसाद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लगातार उनके द्वारा भंडारा संचालित किया जाएगा, उन्होंने हरिद्वार वासियों से भी गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे शिव भक्तों की सेवा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!