Home / मुख्य ख़बर / डी.डी. न्यूज़ के रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार पुलकित शुक्ला का जन्मदिन, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं…

डी.डी. न्यूज़ के रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार पुलकित शुक्ला का जन्मदिन, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं…

हरिद्वार। रविवार को डी.डी. न्यूज़ के रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार पुलकित शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों, सामाजिक एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि “पुलकित शुक्ला एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदार पत्रकारिता से अलग पहचान बनाई है। मैं उनके जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”
वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडे ने कहा कि “पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है और पुलकित शुक्ला इस दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर मैं उन्हें स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।”
पत्रकार राहुल वर्मा ने कहा कि “पुलकित शुक्ला अपने सौम्य व्यवहार और बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और सफलता का नया इतिहास रचें।”
इस अवसर पर आशीष मिश्रा, सुमित यशकल्याण, सचिन कुमार, मयंक वर्मा, करण खुराना, सचिन सैनी, अनमोल पुंडीर, संजय पुंडीर, सुमेश खत्री, जहांगीर मलिक, मनोज कश्यप और प्रवेश राय सहित अन्य पत्रकारों ने भी पुलकित शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!