

हरिद्वार /लक्सर। भाजपा नेता प्रमोद खारी द्वारा भाजपा छोड़े जाने के बाद आज लक्सर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है बता दे की कल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने गुर्जर समाज की उपेक्षा के चलते भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद मानो लक्सर विधानसभा क्षेत्र में इस्तीफा देने की बाढ़ से आ गई है आज बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा से इस्तीफा देकर प्रमोद खारी का तन मन धन से समर्थन करने का वादा किया, साथ ही हमारा नेता कैसा हो प्रमोद खारी जैसा हो के नारे लगाकर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमोद खारी को विधायक बनाए जाने के नारे लगाए।











