
हरिद्वार। 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, चंदना शर्मा, हरीश भाटिया, आशु भारद्वाज, अनंत पांडेय, सागर बेनीवाल, हरविन्द्र सिंह आदि ने एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार बत्रा और शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल से मुलाकात कर छात्रों को कार्यक्रम का मैसेज पहुंचाने का अनुरोध किया। मनोज सैनी व सोम त्यागी ने कहा कि प्राचार्य डॉ.सुनील बत्रा व प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने सहयोग का आश्वासन दिया है। मनोज सैनी ने छात्रों और युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक व बेरोजगारी से जूझ रहे छात्रों और युवाओं के मुद्दों को राहुल गांधी प्रमुखता से उठा रहे हैं। राजस्थान के कोटा से शुरू हुए छात्रों के गूंज कार्यक्रम से छात्र लगातार जुड़ रहे हैं।
