Home / पुलिस / ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध को किया गिरफ्तार…

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध को किया गिरफ्तार…

हरिद्वार / रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 02 जुलाई 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान रुड़की से कलियर जाने वाली नहर पटरी पर सोनाली पुल के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी की पहचान देव चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी ग्राम अमरपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार (हाल निवासी विनीत नगर, डॉक्टर सुधीर चौक के पास, पनियाला रोड, कोतवाली गंगनहर) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध असलाह और कारतूस को कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 के तहत धारा 25(1B)(A) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी, कांस्टेबल सुरेंद्र लाल, कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!