Home / मुख्य ख़बर / डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर चिकित्सकों व समाजसेवियों का सम्मान, दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का हुआ भव्य स्वागत…

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर चिकित्सकों व समाजसेवियों का सम्मान, दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का हुआ भव्य स्वागत…

हरिद्वार। सामाजिक संस्था मुस्कान फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, समाजसेवियों और उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
संस्था की अध्यक्ष नेहा मलिक के नेतृत्व में आयोजित समारोह में गंगा सभा के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने पर अंगवस्त्र, पगड़ी और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वहीं करण मल्होत्रा को पंजाबी महासभा उत्तराखंड का प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. संध्या शर्मा, डॉ. एम.एस. सिंघल, डॉ. रविकांत शर्मा, डॉ. अलका सिंघल, डॉ. स्वीकृति सिंह, डॉ. राहुल वैद्य और डॉ. संख्या शर्मा को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नितिन गौतम ने कहा कि सरकार ने उन्हें ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
डॉ. संध्या शर्मा ने कहा कि चिकित्सकों का पहला धर्म निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करना है, जबकि डॉ. एम.एस. सिंघल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाने वाला डॉक्टर्स डे चिकित्सकों के सेवा भाव और समर्पण का सम्मान करने का अवसर है।
मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा मलिक ने कहा कि संस्था ने समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान के समान हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में अविनाश ओहरी, जगदीश लाल पाहवा, विजयपाल सिंह बघेल, प्रमोद कुमार शर्मा, योगाचार्य रजनीश कुमार, डॉ. राधिका नागरथ, जितेंद्र सिंह, विवेक मोंगा, ललित मिगलानी, कामिनी सदाना, पूनम शर्मा, भाविका शर्मा, देवांश शर्मा, वीरेंद्र, सुकीर्ति, दिशा अग्रवाल, सिद्धार्थ, हेमन्ती, दीक्षा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!