
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर श्रद्धालुओं का लगातार भरोसा बना हुआ है। शनिवार को विभिन्न राज्यों से आए 1641 यात्रियों ने यहां अपना पंजीकरण कराया। यात्रियों ने प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित, त्वरित और पारदर्शी पंजीकरण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी परेशानी के उनका रजिस्ट्रेशन आसानी से हो गया।
शनिवार को जारी पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार यमुनोत्री धाम के लिए 266, गंगोत्री धाम के लिए 284, केदारनाथ धाम के लिए 475, बद्रीनाथ धाम के लिए 595 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 21 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इस प्रकार कुल 1641 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
प्रशासन की ओर से पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त काउंटर, हेल्प डेस्क, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है। यही कारण है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना किसी अव्यवस्था के अपना पंजीकरण कर यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।
अब तक ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से 4,56,228 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं।
