
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के दौरान 24 जून की रात को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में नगर निगम में पंजीकृत विक्रय लाइसेंस प्रमाण पत्र के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की मध्य रात्रि में हाथ ठेली तोड़े जाने के विरोध में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के समस्त लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रांगण में धरना देकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ उत्पीड़न व शोषण का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों का लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों सहित समर्थन किया फेरी समिति सदस्य लघु व्यापारी नेता नरेश तोमर, शिवकुमार गुप्ता ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया उत्तराखंड लघु व्यापारी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्ष 2018 में सर्व व पहचान पत्र के साथ कारोबारी लाइसेंस भी निर्गत किए गए हैं और 600 का वेंडिंग जोन भी रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में पूर्व से चयनित किया गया हुआ है नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के तहत रोड़ी बेल वाला क्षेत्र के स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को सरकार के संरक्षण में योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
नगर निगम प्रांगण में लघु व्यापारियों के धरने प्रदर्शन के दौरान हरिद्वार नगर निगम की मेयर प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष जैसलमेर आश्वासन देते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी द्वारा लघु व्यापारियों की हाथ ठेली तोड़े जाने की घटना वह शोषण व उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है उसकी जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 24 जून की मध्य रात्रि में नगर निगम ने पंजीकृत लाइसेंस धारक लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स रघु व्यापारियों की हाथ ठेली को तोड़े जाना निंदनीय है उन्होंने कहा कि रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के सभी रेड़ी पटरी वाले अपने कारोबार को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उसका वह लघु व्यापार एसो. की ओर से पूर्ण समर्थन करते हैं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली 2016 का उल्लंघन करने वाले नगर निगम के निचले स्तर के अधिकारियों के जांच की मांग को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री राम सिंह खेड़ा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से कराया जाएगा।
फेरी समिति सदस्य वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता नरेश तोमर, शिवकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा समस्त रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों की वैकल्पिक व्यवस्था उचित प्रबंधन के साथ दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक पार्किंगो में वेंडिंग जोन बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में स्थानीय लघु व्यापारियों को स्वरोजगार दिया जाना नगर निगम प्रशासन द्वारा इच्छा शक्ति के साथ उचित प्रबंधन करने होंगे।
प्रदर्शनकारियो में शिव कुमार ठाकुर,सचिन, राहुल, बबलू, विक्की, विपिन, अनुज, हरिद्वारी लाल, अवधेश, अजीत, सतपाल, मनोज बब्बल, मिंटू यादव, अशोक, सत्यपाल आदि उपस्थित रहे।
