
हरिद्वार। हरिद्वार में शंकर आश्रम के पास जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने नए ऑप्टिकल शोरूम नैनीष्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापार का एक ही मूल सूत्र सत्यनिष्ठा है। ईमानदारी, पारदर्शिता और ग्राहकों के प्रति समर्पण भाव से किया गया व्यवसाय ही दीर्घकाल तक सफल रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी की सबसे बड़ी पूंजी उसका विश्वास होता है। यदि ग्राहक को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और उचित सेवा मिलती है तो वह स्वयं उस प्रतिष्ठान का प्रचारक बन जाता है। उन्होंने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शोरूम संचालक वंश गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान का जर्मनी के प्रतिष्ठित ऑप्टिकल ब्रांड जाईस के साथ टाई-अप किया गया है। यह ब्रांड अपने उच्च गुणवत्ता वाले लेंस, आधुनिक ऑप्टिकल तकनीक और बेहतर विजन सॉल्यूशंस के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। शोरूम में नैनीष्क ब्रांड के माध्यम से जाईस की तकनीक और गुणवत्ता के साथ कम कीमतों पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आधुनिक उपकरणों से नेत्र परीक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।
