Home / मुख्य ख़बर / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया योगाभ्यास…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया योगाभ्यास…

हरिद्वार। देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी कई जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार स्पोर्ट्स कंपलेक्स की ओर से भी शानदार योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कंपलेक्स से जुड़े तमाम खिलाड़ियों, जिम मेंबर्स, स्टाफ और अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। अनुभवी ट्रेनर्स के द्वारा योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत सभी योग साधकों को योग अभ्यास कराया गया।

हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के क्रिकेट कोच शुभेंदु ने जानकारी दी की स्पोर्ट्स कंपलेक्स के द्वारा सभी राष्ट्रीय और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। योग दिवस के मौके पर भी योगाभ्यास के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दिन सुबह के सत्र में सैकड़ो लोगों ने स्टेडियम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!