Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरुवार को 8133 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण…

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरुवार को 8133 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर गुरुवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे 8133 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। यात्रियों की बढ़ती संख्या यात्रा के प्रति लोगों की गहरी आस्था और प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का प्रमाण है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को यमुनोत्री धाम के लिए 1571, गंगोत्री धाम के लिए 1608, केदारनाथ धाम के लिए 2347, बद्रीनाथ धाम के लिए 2569 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 38 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इस प्रकार कुल 8133 श्रद्धालुओं ने यात्रा हेतु अपना पंजीकरण करवाया।
चारधाम यात्रा के संचालन में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली की यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है। ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों को पंजीकरण, मार्गदर्शन, सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
यात्रियों ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया सरल, व्यवस्थित और पारदर्शी है। प्रशासन द्वारा बनाए गए सहायता केंद्रों, सूचना काउंटरों और व्यवस्थाओं के कारण यात्रा की शुरुआत सहज और सुविधाजनक हो रही है।
उल्लेखनीय है कि ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 03 लाख 78 हजार 48 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!