
हरिद्वार। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार में भाजपा जिला पदाधिकारियो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया बैठक में गत माह हुए कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने 12 वर्षों की केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना को सशक्त किया गया है, कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा किया गया और नक्सलवाद का खात्मा कर देश में अमन और चैन स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक देने का काम किया गया है। गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर स्वच्छ जल अभियान प्रमुख हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सेना को आधुनिक हथियार और संसाधन उपलब्ध कराकर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया गया है, सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की गई है। कृषि एवं किसान हित में पीएम सम्मन निधि, सिंचाई बीमा और कृषि तकनीकी ऐसे अनेकों योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब जनता को मिला है।
आशुतोष शर्मा ने बताया कि 05 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून योग दिवस तक कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी मंडलों में चलाया जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में जनसंपर्क अभियान का आयोजन 08 जून से 14 दिन तक किया जाएगा और जिला स्तर पर मीडिया संवाद का कार्यक्रम 12 जून को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम इन्हीं कार्यक्रमो के बीच चलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर जाकर जिला पदाधिकारी वहां केंद्र और उत्तराखंड की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में सीधे जनता को अवगत कराएंगे और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के लिए युवा मोर्चा और महिला मोर्चा 16 जून से 18 जून तक सीधे जनता से संपर्क करेंगे। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा और जन कल्याण शिविर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जनकल्याण शिविर हरिद्वार जिले में बहादराबाद ब्लॉक और लक्सर ब्लॉक में आयोजित होंगे जिनका व्यापक प्रचार और प्रसार कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। प्रगति पथ कार्यक्रम 15 जून से 18 जून तक आयोजित किए जाएंगे, सभी कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रम संयोजन बना दिए गए हैं। जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यों की प्रदर्शनी के लिए नकली राम सैनी, मीडिया संवाद के लिए धर्मेंद्र चौहान, वृक्षारोपण के लिए अमरीश सैनी, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के लिए लव शर्मा, योग दिवस के लिए आशु चौधरी, जनकल्याण शिविर के लिए अरविंद कुशवाहा, स्वच्छता अभियान के लिए सीमा चौहान, पारुल चौहान, रितु ठाकुर और विशेष जनसंपर्क अभियान के लिए रेशु चौहान को नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, रितु ठाकुर, रेशु चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, लक्ष्मण सिंह नागर, पारुल चौहान, अभिनव चौहान, संदीप कुमार, शिवम त्यागी, तेल्लू राम प्रधान, भूप सिंह, जसवीर सिंह बसेड़ा, भूप सिंह, अमरीश सैनी, प्रीति गुप्ता, उमेश पाठक, लोकेश पाल, संदीप कुमार आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
