
हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की जीत है।
शनिवार को वेद मंदिर आश्रम में क्रय- विक्रय समिति लिमिटेड के चेयरमैन निर्वाचित होने पर पहुंचे। जिनमें से ज्वालापुर समिति की चेयरमैन अपूर्वा चौहान पत्नी सुशांत कुमार निवासी अतमलपुर बौंगला, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी और मंगलौर से चेयरमैन संदीप, वाइस चेयरमैन पारुल कुमार पहुंचे। इन्हीं के साथ ज्वलापुर से डायरेक्टर रमेश प्रधान, राहुल चौहान, पवन चौहान, मौ अलीना, राधा देवी, अमित कुमार, वही, मंगलौर से चिंता देवी, बबली देवी, विनोद कुमार, सुशील राठी, सुभाष, मंसूर, सुखवीर एवं विशाखा, विजेंद्र चौधरी, नवनीत वर्मा, अनिता, विशु गौतम आदि को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा का बोर्ड निर्वाचित होने से सहकारी समितियों का सुदृढ़ीकरण और किसानों के हितों के लिए कार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को फायदा मिल रहा है। उन्होंने सभी को किसान हितों के लिए कार्य करने एवं मिशन-2027 के लिए कार्य करने को आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुभाष वर्मा, विजेंद्र चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, मांगेराम सिरोही, दिशांत चौहान, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, अंकित चौहान, सचिन गुर्जर, दीपचंद, धर्मेंद्र चौहान, पवन सैनी, सोनू जमींदार, सुशील चेयरमैन, राममूर्ति, वरुण त्यागी, बिनेस कुमार, प्रदीप प्रधान आदि शामिल हुए।
