Home / पुलिस / भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला…

भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला…

हरिद्वार। लगातार बढ़ रही गर्मी और बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़क पर डटे पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए हरिद्वार पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए धूप और गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों को हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर पानी, जूस और बिस्किट वितरित किए गए।
इस दौरान अधिकारियों ने यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना और उनकी कार्य परिस्थितियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को पीने के पानी सहित आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध होती रहें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए तथा उनका त्वरित समाधान कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और स्वयं को हाइड्रेटेड रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!