
देहरादून । सूराज सेवा दल द्वारा खाद्य पूर्ति विभाग उत्तराखंड को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें—
5 किलो गैस सिलेंडरों की बिक्री में अनियमितता एवं अवैध वसूली
गैस सिलेंडरों की कीमतों में पारदर्शिता की कमी
बाजार में नकली पनीर एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ती समस्या
उपभोक्ताओं के साथ हो रही अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
वहीं प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र बिष्ट ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं, जो जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि आम उपभोक्ता लगातार शोषण का शिकार हो रहा है और जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो जिला स्तर पर भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा कावेरी जोशी, पछुवादून युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु धामी, जिला अध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ट राजेश थापा, महानगर अध्यक्षा महिला मोर्चा पूजा नेगी, जिला संगठन मंत्री दीपक राणा, जिला सचिव सागर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र, पूजा नेगी, लालमणि भारद्वाज, ललित श्रीवास्तव तथा अन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
