
हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर रविवार को कुल 5265 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इनमें यमुनोत्री धाम के लिए 1025, गंगोत्री धाम के लिए 1042, केदारनाथ धाम के लिए 1643 और बद्रीनाथ धाम के लिए 1555 श्रद्धालु शामिल रहे, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए आज भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ। विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे यात्रियों के चलते केंद्र पर पूरे दिन रौनक बनी रही। प्रशासन के अनुसार, ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 48,524 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे यात्रा के प्रति बढ़ती आस्था और उत्साह साफ झलक रहा है।
