Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा 2026: छठे दिन 2487 यात्रियों ने कराया पंजीकरण, कुल संख्या 13,282 पार…

चारधाम यात्रा 2026: छठे दिन 2487 यात्रियों ने कराया पंजीकरण, कुल संख्या 13,282 पार…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। बुधवार को ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में छठे दिन कुल 2487 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 512, गंगोत्री धाम के लिए 529, केदारनाथ धाम के लिए 730 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 716 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए आज कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच दिनों में कुल 13,282 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की रफ्तार भी तेज हो गई है।
प्रशासन द्वारा पंजीकरण केंद्र पर सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!