
हरिद्वार। कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन द्वारा फुटकर फ्रूट सब्जी के कारोबारी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को फुटकर व्यवसाय के लाइसेंस दिए जाने की मांग को लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पर पहुंचकर मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी से भेंट वार्ता कर कृषि उत्पादन मण्डी परिषद विवरण बोर्ड रूद्रपुर के नियमावली अनुसार समस्त शहरी क्षेत्र में फुटकर फ्रूट सब्जी के लघु व्यापारियों को फुटकर लाइसेंस दिए जाने की मांग को लेकर प्रस्ताव दिया।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व में वर्ष 14-15-16 के दौरान मंडी समिति अध्यक्ष रहते हुए फुटकर फ्रूट सब्जी के लाइसेंस मंडी अधिनियम के नियम अनुसार फेरी व्यवसाईयों को निर्गत कराकर किसान की उपज का सही मूल्य किसानों को मिल सके और आम उपभोक्ताओं को मंडी समिति के रेट के अनुसार रोजमर्रा की सब्जियां, फ्रूट, अनाज जैसी किसान की उपज उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह पूर्व में किए गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू द्वारा किसानों के उत्थान के लिए और आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर किसान की उपज मिल सके इसके लिए मंडी समिति द्वारा सार्थक पहल की जा रही है जोकि सराहनीय है।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव लवकेश गिरी ने कहा कि उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू के निर्देशन में मंडी समिति नियमावली के नियमानुसार फुटकर फूड सब्जी के विक्रेता स्ट्रीट वेंडर्स को मंडी समिति से जोड़ा जा रहा है आगामी योजना के तहत किसान और फुटकर, फ्रूट, सब्जी के स्ट्रीट वेंडर्स में समन्वयक स्थापित कर आम उपभोक्ताओं को उचित दरों पर किसानों की उपज को दिलाया जाना मंडी समिति प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।
फुटकर फ्रूट सब्जी कै स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को नई वित्तीय वर्ष 26 ,27 के लाइसेंस दिए जाने के फॉर्म मुहिया कराते मंडी समिति प्रशासन के अधिकारियों में अधीक्षक वर्षा गुप्ता, मंडी समिति सहायक अजय यादव, वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र कुमार, मंडी समिति नवीन लाइसेंस के फॉर्म प्राप्त करते लाभार्थियों में धर्मपाल कश्यप, रामनरेश ,राजपाल यादव, तस्लीम, मुमताज, आजम अंसारी, रणवीर सिंह, भगवान दास, सनी कुमार, संजय, सुनील, राज गुप्ता, कामिल, अनवर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
