Home / मुख्य ख़बर / हरिद्वार में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा, अप्रैल में आश्रमों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता…

हरिद्वार में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा, अप्रैल में आश्रमों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता…

हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दैनिक उपयोग को बढ़ावा देने और गैस आपूर्ति को सतत, सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार नेचुरल गैस लिमिटेड को माह अप्रैल 2026 के दौरान सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा आश्रम/अखाड़ों को प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि पीएनजी कनेक्शन के लिए एचएनजी के प्रबंधक प्रियांशु बालियान (9953909486) तथा प्रिंस सागर (7078288814) से संपर्क कर सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद हरिद्वार में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस के 20,154 सिलेंडर तथा व्यावसायिक गैस के 3,766 सिलेंडर मौजूद हैं। विगत दिवस घरेलू गैस की 9,740 सिलेंडरों की प्राप्ति के मुकाबले 11,356 सिलेंडरों का वितरण किया गया।
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार गैस गोदामों के निरीक्षण और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रहा है। अब तक 736 निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है। कालाबाजारी में संलिप्तता पाए जाने पर 02 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गई है।
प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 01334-1077, दूरभाष नंबर 01334-239444 तथा व्हाट्सएप नंबर 9528250926 पर अब तक 517 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका संबंधित गैस एजेंसियों और नोडल अधिकारियों के माध्यम से तत्काल समाधान कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!