
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद भोला शर्मा का हरिद्वार में संत समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान साधु-संतों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
शुक्रवार को गरीब दासी आश्रम में भारत साधु समाज के अध्यक्ष एवं महामंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भोला शर्मा का विधिवत स्वागत किया गया। संतों ने स्वस्तिवाचन मंत्रों के बीच उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत आचार्य स्वामी रवि शास्त्री महाराज ने कहा कि सच्ची राजनीति वही है, जो समाज सेवा से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि एक अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान उसके जनहित के कार्यों से होती है। उन्होंने भोला शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 के पार्षद सचिन कुमार को भी संतों द्वारा माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी महंत श्रीमद् भागवत आचार्य रवि देव महाराज (राष्ट्रीय महामंत्री, भारत युवा साधु समाज), अध्यक्ष महंत स्वामी शिवानंद, महंत स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी गोविंद दास, महंत स्वामी श्रवण मुनि, महेंद्र स्वामी दिनेश दास, स्वामी प्रकाशन, वरिष्ठ समाजसेवी विनय यादव सहित गौरव त्यागी, शिवम भारद्वाज, करण वर्मा, शिवम वर्मा एवं लक्ष्य मनोचा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
