Home / मुख्य ख़बर / प्रेस क्लब हरिद्वार चुनाव: मतदान के बाद मतगणना शुरू, परिणामों का इंतजार तेज…

प्रेस क्लब हरिद्वार चुनाव: मतदान के बाद मतगणना शुरू, परिणामों का इंतजार तेज…

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिक गई हैं। मतदान समाप्त होते ही निर्धारित स्थल पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सुबह से ही मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और पत्रकारों की हलचल देखने को मिल रही है। सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मतगणना कार्य सख्त निगरानी में किया जा रहा है। चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में एक-एक वोट की गिनती सावधानीपूर्वक की जा रही है।
इस बार प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते मतदान प्रतिशत भी अच्छा रहा। विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परिणामों के बाद प्रेस क्लब को नई कार्यकारिणी मिलेगी, जो आगामी कार्यकाल में पत्रकार हितों और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!