
हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान धर्मनगरी हरिद्वार को दो नए पुलों की सौगात मिलने जा रही है। कुंभ मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर सरकार ने खड़खड़ी शमशान घाट के समीप और कनखल में श्रीयंत्र मंदिर के सामने नए पुल बनाने की स्वीकृति दी है। दो नए पुलिस ने यातायात के सुगम संचालन और जाम की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। बरसात के मौसम में खड़खड़ी शमशान घाट के पास सूखी नदी में पानी आने से हर साल काफी नुकसान होता है। नदी के पर रपटे पर पुल बनने से कुंभ मेले में यातायात संचालन के साथ बरसात के मौसम में होने वाले नुकसान को रोकने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा कनखल क्षेत्र में श्रीयंत्र मंदिर के सामने बने पुल के बगल में एक नया पुल बनाया जाएगा। इससे यातायात संचालन के साथ बड़े स्नान पर्वो के दौरान जाम की समस्या से भी निपटने में मदद मिलेगी। कुंभ मेलाधिकारी ने सोनिका ने दोनों पुलों की अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ रुपए है। जल्द ही पुलों निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
