एसएसपी हरिद्वार सहित प्रदेश में 20 अधिकारियों के ट्रांसफर ,देखिए लिस्ट

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले हटाए गए एस एस पी देहरादून । देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है। श्री रचिता जुयाल भंगारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल से पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री यशवंत सिंह को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रभारी डीआईजी पीटीसी नरेंद्रनगर बनाया गया है।
श्री प्रमोद डोभाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून नियुक्त किया गया है, जबकि श्री अजय सिंह को एसएसपी देहरादून से एसएसपी हरिद्वार भेजा गया है। श्री नवनीत सिंह को एसएसपी पीटीसी से एसएसपी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। श्री अरुण मोहन जोशी को पुलिस अधीक्षक चंपावत से एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।श्रीमती मंजूला मिश्रा को एसएसपी ऊधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना भेजा गया है। श्री प्रह्लाद कुमार राय को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाया गया है। श्री अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना देहरादून से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी रामनगर तैनात किया गया है।
श्री अक्षय प्रह्लाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ भेजा गया है। श्रीमती रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस अधीक्षक चंपावत की जिम्मेदारी मिली है। श्री देवेंद्र आर. चौबे को पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है। श्री देवेंद्र पींचा को एसएसपी अल्मोड़ा से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
इसके अलावा श्रीमती निहारिका तोमर, श्री जितेंद्र कुमार मेहरा, श्री जितेंद्र चौधरी, सुश्री निष्ठा यादव, श्री मनोज ठाकुर और श्री चन्द्रमोहन सिंह समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राज्य में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किए गए इस व्यापक फेरबदल को अहम माना जा रहा है। शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

