16 फरवरी राजभवन घेराव की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस की बैठक…

हरिद्वार। गुरुवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा स्थित मायापुर भवन में 16 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राजभवन घेराव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में राजभवन घेराव में हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन भागीदारी कर इस अहंकारी, दिशाहीन सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि 16 फरवरी को राजभवन घेराव कार्यक्रम से साफ हो जाएगा कि उत्तराखंड से इस महिला विरोधी,युवा विरोधी, रोजगार विरोधी सरकार की विदाई तय है।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन देहरादून राजभवन घेराव में शामिल होकर इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू करने का काम करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बयानवीर सरकार है, आज हर वर्ग इस सरकार से परेशान हैं और 16फरवरी को प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में हरिद्वार से कांग्रेस जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी ने कहा कि 16 फरवरी को बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होकर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में इस महिला विरोधी सरकार को ललकारने का काम करेंगी।
जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है, बिगड़ती कानून व्यवस्था से आमजन खौफ में हैं जिसके विरोध में राजभवन घेराव ऐतिहासिक होने जा रहा है।
पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां इन्हीं के नेताओं से असुरक्षित है जिसके विरोध में राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एकत्रित हो हुंकार भरने का काम करेंगे। पार्षद सोहित सेठी और पूर्व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है आज व्यापारी हो, किसान हो, नौजवान हो, महिलाएं हो सब एकजुट होकर इस सरकार को उत्तराखंड से हटाने का काम करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, विजय प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, विमल शर्मा साटू, हिमांशु राजपूत, सुरेन्द्र ठाकुर, शुभम जोशी, सुनील प्रजापति, शिवा लोधी, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, ममता सिंह, जावेद खान, दिव्यांश अग्रवाल, आशीष प्रधान, आशीष भारद्वाज, अनिल ठाकुर, अज्जू खान, मोहन सिंह राणा, अरूण चौहान, वीरेंद्र भारद्वाज, उदित विद्याकुल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!