श्री तारकेश्वर धाम में भंडारे का हुआ आयोजन


श्री तारकेश्वर धाम, हरिद्वार में आज संतों के लिए भव्य भोजन भंडारे का आयोजन किया गया।
संतों की सेवा और उनके आशीर्वाद से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं पावन हो गया। ऐसे दिव्य अवसर पर सभी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और शांति का संचार करते रहें।
इस शुभ अवसर पर हरिद्वार के वर्तमान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी तथा सिरसा के पूर्व विधायक श्री गोपाल कांडा जी ने पूज्य गुरुदेव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
हम प्रार्थना करते हैं कि पूज्य गुरुदेव भगवान हम सभी का मंगल करें और अपनी कृपा बनाए रखें।

