हर की पौड़ी क्षेत्र के लघु व्यापारियों की नई इकाई गठित, शुभम सैनी अध्यक्ष व कुंदन कश्यप बने महामंत्री…

हरिद्वार। रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए पुनः हर की पौड़ी क्षेत्र के रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर आम सभा के माध्यम से सर्व सहमति से अध्यक्ष शुभम सैनी, महामंत्री कुंदन कश्यप, कोषाध्यक्ष राजू जैन, उपकोषाध्यक्ष शिवम कश्यप, संरक्षक महेंद्र सैनी, शिव चौहान, सुबोध गुप्ता, हरिकिशन, नीरज कुमार, सुनील कश्यप, पप्पू आदि पदाधिकारी चुने गए।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर उनके अधिकारियों के प्रति जागरूकता के इस अभियान को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला 27 में कुंभ मेला प्रशासन द्वारा सभी सार्वजनिक स्थल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हर की पौड़ी सभी पार्किंगों के नजदीक उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नए सर्वे करा कर अलग से वेंडिंग जोन के रूप में कारोबारी स्थल बनाया जाना न्याय संगत होगा।
चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले लघु व्यापारियों में अनिल वर्मा, नीरज कुमार, किशन कुमार, नीरज, अशोक कुमार, अंकुर, नीतीश, किशन, रवि राम सिंह, विनय सार्थक, अजय, माया देवी, रोशनी, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

