रोटरी हरिद्वार का तीसरा HPV टीकाकरण शिविर संपन्न…

हरिद्वार। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रोटरी हरिद्वार द्वारा गुरुवार को रोटरी वर्ष का तीसरा HPV (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर पब्लिक स्कूल में लगाया गया, जिसमें कुल 268 बच्चियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ अध्यापकों की बच्चियों को भी HPV का टीका लगाया गया। टीकाकरण सुबह से दोपहर तक सुचारु रूप से चला।
शिविर में रोटरी हरिद्वार की ओर से अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत, सह-मंडलाध्यक्ष रो. गौरव गुप्ता, रो. विकास गोयल, रो. बी.एम. गुप्ता, रो. पीयूष मित्तल एवं एन. डॉ. श्वेता सारस्वत मौजूद रहे। वहीं स्कूल की ओर से डॉ. गौरव, पूजा तथा समस्त अध्यापकगण ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
शिविर की संपूर्ण देखरेख डॉ. आकाश (पतंजलि) द्वारा की गई। कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से आईं पांच प्रशिक्षित नर्सों ने टीकाकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने रोटरी मंडल 3080 के मंडलाध्यक्ष रो. रवि प्रकाश एवं मंडल सचिव रो. पंकज पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि इस शिविर के साथ ही रोटरी हरिद्वार द्वारा इस रोटरी वर्ष में अब तक कुल 710 HPV टीके लगाए जा चुके हैं। यह अभियान बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

