
हरिद्वार / रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आदतन अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सोमवार 05 जनवरी 2026 को मुखबिर-खास की सूचना पर अभियुक्त गौरव को महादेव ढाबा, मर्दाना खेड़ा, जींद रोड, करनाल (हरियाणा) से हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नाम पता गैंगस्टर…
गौरव पुत्र विजयपाल, निवासी ग्राम गोदना, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
पुलिस टीम…
1- अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार।
2- कांस्टेबल राहुल।
3- कांस्टेबल नितिन।
