
हरिद्वार। रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा शनिवार को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए दो स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
पहले शिविर में रोटरी गुड़गांव पैशन एवं रोटरी दिल्ली वसंत विहार द्वारा संचालित आई-वैन के माध्यम से कुल 156 श्रमिकों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार 120 श्रमिकों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिली।
दूसरे शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन अग्रवाल की टीम द्वारा 250 श्रमिकों की नि:शुल्क दंत जांच की गई। इस दौरान श्रमिकों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस पूरे आयोजन में सिडकुल स्थित इंजीनियरिंग कंपनी का पूर्ण सहयोग रहा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने इंजीनियरिंग के प्लांट हेड कुलतेज सिंह, दिल्ली से पधारे रो. अक्षय शास्त्री एवं ब्रज, डॉ. नमन अग्रवाल की टीम तथा रोटरी क्लब हरिद्वार की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य शिविरों से लाभान्वित श्रमिकों ने रोटरी क्लब हरिद्वार की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित
