हरिद्वार। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर हरिद्वार में तमाम धार्मिक संस्थाएं तर्पण कर रही हैं। यहां नमामि गंगे घाट पर अयोध्या फाउंडेशन नाम के धार्मिक संगठन ने ऐसे हिंदुओं की स्मृति में तर्पण किया जिन्होंने धर्म परिवर्तन को स्वीकार नहीं किया और अपनी जान गंवा दी।
अयोध्या फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनाक्षी शरण ने बताया कि पिछली 14 सदियों में कई करोड़ हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए विवश किया गया। लेकिन हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं किया। ऐसे अज्ञात हिंदुओं के मोक्ष की कामना के लिए उनका श्राद्ध और तर्पण किया जा रहा है। नमामि गंगे घाट पर आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या फाउंडेशन के साथ कई अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
